ALWAYS REMEMBER THINKS

Motivation...#must_read

#Motivation.. 1. न मैदान छोड़ो, न इंतज़ार करो, बस चलते रहो 2. अगर आप महानता हासिल करना चाहते हो तो इज़ाजत लेना बंद करो। 3. गलतियां इस बात ...

Friday, 1 December 2017

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व पंचायती राज महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी Part – 4


Panchayati Raj  Important Question

Que – मध्य प्रदेश में पंचायत की बैठक कौन बुलाता है ?

Ans – सरपंच

Que – मध्य प्रदेश में ग्राम न्यायालयों की स्थापना कब की गई ?

Ans – 26 जनवरी 2001

Que – मध्य प्रदेश में ग्राम न्यायालयों की शुरुआत किस स्थान से हुई ?

Ans – झांतला ( नीमच )

Que – न्यूनतम कितनी आबादी पर एक जनपद पंचायत बनाई जा सकती है ?

Ans – 5000

Que – मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायतों में सरपंच का चुनाव होता है ?

Ans – प्रत्यक्ष रुप से

Que – न्यूनतम कितनी आबादी पर 1 ग्राम पंचायत बनाई जा सकती है ?

Ans – 1000

Que – ग्राम पंचायत में अधिकतम कितनी बार्ड हो सकती है ?

Ans – 20

Que – पंचायतों की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करने के लिए कितने वर्ष में वित्त आयोग गठित किए जाने का प्रावधान है ?

Ans – 5 वर्ष

Que – मध्य प्रदेश में ग्राम सभा की सदस्य कौन होंगे ?

Ans – गांव के सभी वयस्क लोग ( 18 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्ति )

Que – मध्य प्रदेश ग्राम स्वराज प्रणाली में प्रतिनिधि इकाई मानी जा सकती है ?

Ans – ग्राम सभा

Que – मध्य प्रदेश पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम सचिवालय की अवधारणा कब लागू हुई ?

Ans – वर्ष 2004

Que – “पंचायती राज संस्थाओं ने देश के राजनीतिकरण आधुनिकीकरण तथासमाजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है” – यह कथन किसका है ?

Ans – रजनी कोठारी का

Que – पंचायती राज संस्थाओं की कार्य प्रणाली का अध्ययन करने के लिए 1977 में कौनसी समिति गठित की गई ?

Ans – अशोक मेहता समिति

Que – अशोक मेहता समिति ने पंचायती राज संस्थाओं के संबंध में क्या सुझाव दिए ?

Ans – 1.जिला परिषद को मजबूत बनाया जाए 2.जिले को विकेंद्रीकरण की दूरी माना जाए 3.जिलाधीश सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी जिला परिषद के अधीन रखे जाए

Que – अशोक मेहता समिति ने पंचायती राज व्यवस्था को कितनी स्तरीय बनाने का सुझाव दिया ?

Ans – दो स्तरीय

Que – अशोक मेहता समिति ने पंचायती राज व्यवस्था में किस स्तर को समाप्त करने का सुझाव दिया ?

Ans – ग्राम पंचायत स्तर को

Que – अशोक मेहता समिति ने विकास कार्यक्रमों की क्रियान्वयन के लिए निम्नलिखित में से कौन सी समिति को धरातलीय संगठन माना ?

Ans – मंडल पंचायत को

Que – अशोक मेहता कमेटी ने मंडल पंचायतें कितनी जनसंख्या पर गठित करने की सिफारिश की ?

Ans – 15000 से 20000 की जनसंख्या पर

Que – “राजनीतिक दल पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में खुले तौर से भाग लें” – यह किस समिति की सिफारिश है ?

Ans – अशोक मेहता समिति

Que – 73वां संविधान संशोधन द्वारा राज्यों को पंचायतों की मध्यवर्ती संस्था न बनाने के लिए कितनी जनसंख्या पर छूट दी गई है ?

Ans – 20 लाख की जनसंख्या

Que – ग्राम पंचायत का सरपंच व उपसरपंच अपना त्याग पत्र किसे देता है ?

Ans – जिला उप संचालक को

Que – ग्राम पंचायत की स्थाई समितियों का सचिव कौन होता है ?

Ans – ग्राम पंचायतों का सचिव

Que – नवीन पंचायत राज अधिनियम के अंतर्गत प्रथम राज्य वित्त आयोग का गठन हुआ ?

Ans – 1994

Que – जनपद पंचायत का अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे दे सकता है ?

Ans – अतिरिक्त कलेक्टर

Que – मध्य प्रदेश में प्रथम बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कब कराए गए ?

Ans – 1994

Que – पंचायतों को कर लगाने का अधिकार कौन दे सकता है ?

Ans – राज्य विधानमंडल

Que – जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव कैसे होता है ?

Ans – अप्रत्यक्ष रुप से

Que – जनपद पंचायत का क्षेत्र कौन सा है ?

Ans – विकास खंड

Que – किस का निर्वाचन राज्य के विवेक पर छोड़ा गया है कि प्रत्यक्ष रुप से होगा या अप्रत्यक्ष रुप से ?

Ans – सरपंच का

Que – पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत के सदस्य चुने जाने की न्यूनतम आयु सीमा रखी गई है ?

Ans – 21 वर्ष

Que – पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत , जनपद पंचायत , जिला पंचायतों का प्रथम सम्मेलन कितने दिनों में आयोजित किया जाएगा ?

Ans – 30 दिन बाद

Que – वर्तमान समय में ग्रामीण शासन की जो व्यवस्था विद्यमान है उसका श्रेय किस समिति को दिया जाता है ?

Ans – बलवंत राय मेहता समिति

Que – वर्तमान समय में पंचायती राज किस मंत्रालय के अधीन है ?

Ans – ग्रामीण विकास मंत्रालय

Que – पंचायती राज को किस सूची में रखा गया है ?

Ans – राज्य सूची

Que – स्थानीय स्वशासन का अर्थ क्या है ?

Ans – लोकतांत्रिक स्थानीय प्रशासनिक इकाई

Que – ग्राम सभा में सम्मिलित है ?

Ans – गांव के सभी वयस्क

Que – राज्य वित्त आयोग की नियुक्ति कौन करता है ?

Ans – राज्य का राज्यपाल

Que – एक व्यक्ति ग्राम पंचायत का सदस्य केवल तभी हो सकता है जब उसने आयु प्राप्त करली हो ?

Ans – 18 वर्ष

Que – संविधान की कौन सी धारा पंचायतों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए है ?

Ans – 243 K

Que – पंचायतों की सहायता के लिए अनुदान कहां से प्राप्त होता है ?

Ans – राज्य की संचित निधि से

Que – पंचायतों के संबंध में संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में कितने विषय हैं ?

Ans – 29 विषय

Que – आधुनिक भारत में पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना का श्रेय किसे दिया जाता है ?

Ans – पंडित जवाहरलाल नेहरू

Que – पंचायती राज व्यवस्था को किस की सिफारिशों पर संवैधानिक दर्जा दिया गया ?

Ans – लक्ष्मी मल सिंघवी समिति

Que – ग्राम स्वराज व्यवस्था सबसे पहले किस राज्य में लागू की ?

Ans – मध्य प्रदेश

Que – पंचायत चुनाव में सभी स्तर पर महिलाओं को 50% आरक्षण देने वाला प्रथम राज्य है ?

Ans – मध्य प्रदेश

Que – कौन पंचायतों की संरचना के बाबत उपबंध करने को अधिकृत है ?

Ans – राज्य का विधानमंडल

Que – ग्राम सभा का क्या अभिप्राय है ?

Ans – ग्राम स्तर की पंचायत क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में पंजीकृत लोग

Que – संविधान के अंतर्गत पंचायतों में महिलाओं को एक तिहाई प्रतिनिधित्व की गारंटी कौन सा अनुच्छेद देता है ?

Ans – अनुच्छेद 243 – D

Que – भारत के पंचायती राज व्यवस्था का वास्तुकार किसे कहा जाता है ?

Ans – बी आर मेहता

Que – भारत में पंचायती राज व्यवस्था सर्वप्रथम राजस्थान में प्रारंभ की गई थी उसके बाद दूसरे स्थान में किस राज्य में पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई ?

Ans – आंध्र प्रदेश

Que – भारत की संविधान में पंचायतों तथा नगरपालिकाओं से संबंधित 73वां एवं 74वां संविधान संशोधन जब हुए उस समय भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?

Ans – पी वी नरसिम्हा राव

Que – एक पंचायत क्षेत्र का निर्धारण किया जाता है ?

Ans – राज्य सरकार द्वारा

Que – यदि पंचायत भंग होती है तो किस अवधि के अंदर निर्वाचन होंगे ?

Ans – 6 महीने

Que – भारतीय संविधान का 73वां संविधान संशोधन क्या प्रावधान करता है ?

Ans – पंचायत चुनाव को आदेशात्मक तथा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की समकक्ष बनाने का

Que – पंचायती राज व्यवस्था में न्याय पंचायतों को किसी को बंदी बनाए जाने की सजा देने का अधिकार किस राज्य मैं है ?

Ans – बिहार

No comments:

Post a Comment

POPULAR POSTS