ALWAYS REMEMBER THINKS

Motivation...#must_read

#Motivation.. 1. न मैदान छोड़ो, न इंतज़ार करो, बस चलते रहो 2. अगर आप महानता हासिल करना चाहते हो तो इज़ाजत लेना बंद करो। 3. गलतियां इस बात ...

Monday, 6 November 2017

Motivation

Motivation
*************
बाज लगभग 70 वर्ष जीता है,
परन्तु अपने जीवन के 40वें वर्ष में आते आते उसे एक महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ता है।
उस अवस्था में उसके शरीर के तीन प्रमुख अंग निष्प्रभावी होने लगते हैं-
1. पंजे लम्बे और लचीले हो जाते है व
शिकार पर पकड़ बनाने में अक्षम होने लगते हैं।
2. चोंच आगे की ओर मुड़ जाती है और भोजन निकालने में व्यवधान उत्पन्न करने लगती है।
3. पंख भारी हो जाते हैं, और सीने से चिपकने के कारण पूरे खुल नहीं पाते हैं, उड़ानें सीमित कर देते हैं।
भोजन ढूँढ़ना, भोजन पकड़ना
और भोजन खाना....
तीनों प्रक्रियायें अपनी धार खोने लगती हैं।
उसके पास तीन ही विकल्प बचते हैं,
या तो देह त्याग दे,
या अपनी प्रवृत्ति छोड़ गिद्ध की तरह त्यक्त भोजन पर निर्वाह करे...
या फिर
स्वयं को पुनर्स्थापित करे,
आकाश के निर्द्वन्द्व एकाधिपति के रूप में।
जहाँ पहले दो विकल्प सरल और त्वरित हैं,
वहीं तीसरा अत्यन्त पीड़ादायी और लम्बा।
बाज पीड़ा चुनता है
और स्वयं को पुनर्स्थापित करता है।
वह किसी ऊँचे पहाड़ पर जाता है,
एकान्त में अपना घोंसला बनाता है,
और तब प्रारम्भ करता है पूरी प्रक्रिया।
सबसे पहले वह अपनी चोंच चट्टान पर मार मार कर तोड़ देता है..!
अपनी चोंच तोड़ने से अधिक पीड़ादायक कुछ भी नहीं पक्षीराज के
लिये।
तब वह प्रतीक्षा करता है
चोंच के पुनः उग आने की।
उसके बाद वह अपने पंजे भी उसी प्रकार तोड़ देता है और प्रतीक्षा करता है पंजों के पुनः उग आने की।
नये चोंच और पंजे आने के बाद
वह अपने भारी पंखों को एक एक कर नोंच कर निकालता है और प्रतीक्षा करता पंखों के पुनः उग आने की।
150 दिन की पीड़ा और प्रतीक्षा...
और तब उसे मिलती है वही भव्य और ऊँची उड़ान, पहले जैसी नयी।
इस पुनर्स्थापना के बाद वह 30 साल और जीता है,
ऊर्जा, सम्मान और गरिमा के साथ।
प्रकृति हमें सिखाने बैठी है-
पंजे पकड़ के प्रतीक हैं,
चोंच सक्रियता की और
पंख कल्पना को स्थापित करते हैं।
इच्छा परिस्थितियों पर नियन्त्रण बनाये रखने की,
सक्रियता स्वयं के अस्तित्व की गरिमा बनाये रखने की,
कल्पना जीवन में कुछ नयापन बनाये रखने की।
इच्छा, सक्रियता और कल्पना...
तीनों के तीनों निर्बल पड़ने लगते हैं.. हममें भी चालीस तक आते आते।
हमारा व्यक्तित्व ही ढीला पड़ने लगता है,
अर्धजीवन में ही जीवन
समाप्तप्राय सा लगने लगता है,
उत्साह, आकांक्षा, ऊर्जा....
अधोगामी हो जाते हैं।
हमारे पास भी कई विकल्प होते हैं-
कुछ सरल और त्वरित.!
कुछ पीड़ादायी...!!
हमें भी अपने जीवन के विवशता भरे
अतिलचीलेपन को त्याग कर नियन्त्रण दिखाना होगा-
बाज के पंजों की तरह।
हमें भी आलस्य उत्पन्न करने वाली वक्र मानसिकता को त्याग कर ऊर्जस्वित सक्रियता दिखानी होगी-
"बाज की चोंच की तरह।"
हमें भी भूतकाल में जकड़े अस्तित्व के
भारीपन को त्याग कर कल्पना की उन्मुक्त उड़ाने भरनी होंगी-
"बाज के पंखों की तरह।"
150 दिन न सही, तो एक माह ही बिताया जाये, स्वयं को पुनर्स्थापित करने में।
जो शरीर और मन से चिपका हुआ है, उसे तोड़ने और नोंचने में पीड़ा तो होगी ही,
बाज तब उड़ानें भरने को तैयार होंगे,
इस बार उड़ानें
और ऊँची होंगी,
अनुभवी होंगी,
अनन्तगामी होंगी....!
●●●●●जीत तक ज़ारी जंग●●●●●

Friday, 3 November 2017

COMPUTER पटवारी विशेष



➽कम्प्यूटर के इतिहास में प्रथम प्रोग्रामर लेडी एडा लवलेस को माना जाता है।

➽गणना संयंत्र एबाकस (Abacus) का आविष्कार चीन में हुआ था।

➽इंटरनेट पर जनगणना करने वाला विश्व का पहला देश सिंगापुर है।

➽भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की सर्वाधिक संख्या महाराष्ट्र राज्य में है

➽बिल गेट्‌स तथा पाल एलेन ने मिलकर 1975 में माइक्रोसाफ्ट कॉरपोरेशन की स्थापना की।
➽Beta Release किसी साफ्टवेयर या तकनीक की उपयोगिता को परखने के लिए निर्माण के दौरान उसे बाजार में जारी करने को कहा जाता है।

➽IBM का पूरा नाम International Business Machine है ।

➽परम सुपर कम्प्यूटर का विकास पुणे स्थित सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग (सी-डेक) के द्वारा किया गया है।

➽विश्व की प्रथम महिला कम्प्यूटर प्रोग्रामर एडा ऑगस्टा, (अमेरिका)  है।

➽कम्प्यूटर विज्ञान मे पीएचडी करने वाले प्रथम भारतीय डॉ राजरेड्डी है।

➽भारत में इंटरनेट सेवा का प्रारंभ 15 अगस्त, 1995 हुआ।

➽भारत के सबीर भाटिया फ्री ईमेल सेवा हॉटमेल (Hotmail) के संस्थापक है।

➽द हिन्दु और इंडिया टुडे प्रथम भारतीय पत्र/पत्रिकाएं है जो इंटरनेट पर उपलब्ध हुई।

➽विश्व का सबसे बड़ा कम्प्यूटर नेटवर्क इंटरनेट है।

➽भारत की पहली राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) है, जिसने इंटरनेट पर अपनी वेबसाइट बनाई थी।

➽इंटरनेट का जनक विंट सर्फ़ को कहा जाता है।

➽देश का प्रथम साइबर अपराध पुलिस स्टेशन कटक (ओडिशा) है।

➽कम्प्यूटर मे प्रोग्राम की सूची को मेन्यू (Menu) कहा जाता है ।

➽बॉब नोयी (Bob Noyee) तथा गार्डन मूरे (Gordon Moore) ने सम्मिलित रूप से इंटेल (Intel) नामक कम्पनी की स्थापना की।

➽प्रथम वेब साइट के निर्माण का श्रेय टिम बर्नस ली (Tim Berners Lee) को है।

➽मासायोशी सन को इंटरनेट का सम्राट कहा जाता है।

➽भारत का सिलिकॉन वैली बंगलौर को कहा जाता है।

➽इंटरनेट का आरंभ 1969 में अमेरिकी रक्षा विभाग  द्वारा अर्पानेट (ARPANET) द्वारा किया गया था।

➽Hyper Text एक डाक्यूमेंट है जो उस वेब पेज को दूसरे डाक्यूमेंट के साथ जोड़ता है।

➽बैंकों में एटीएम (Automatic Teller Machine) वैन (WAN) का एक उदाहरण है।

➽विश्व में सबसे कम उम्र के वेब डिजाइनर का श्रेय अजय पुरी को दिया गया है।

➽रेलवे मे प्रथम कम्प्यूटर रिजर्वेशन पद्धति नई दिल्ली में प्रारंभ किया गया था।

➽भारत में इंटरनेट सेवा प्रारंभ करने वाली निजी क्षेत्र की पहली कम्पनी सत्यम इंफो वे है।

➽आनलाइन वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाला भारत का पहला राज्य गुजरात है।

➽प्रथम कम्प्यूटर गेम स्पेसवार (प्रोग्रामर- स्टीव रसल) था।
————————————————————

➽विश्व में सर्वाधिक कम्प्यूटरों वाला देश अमेरिका है।

➽सर्वाधिक प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज (Windows) सबसे पहले 10 नवंबर 1983 लॉन्च किया गया था।

➽डॉ.डगलस इंजेलबार्ट ने 1964 माउस का आविष्कार किया।

➽Email के जन्मदाता रे .टॉमलिंसन हैं।

➽सर्च इंजन याहू (Yahoo) के संस्थापक डेविड फॉलो (David Filo)एंड जेरी यांग (Jerry Yang) है।

➽WAP (Wireless Access Point) एक युक्ति है जो विभिन्न संचारमाध्यमों को जोड़कर एक बेतार नेटवर्क बनाता है।

➽ “मंत्र ऑन लाईन “देश की पहली अन्तर्राष्ट्रीय इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाली कम्पनी है।

➽की-बोर्ड की संरचना के निर्माण का श्रेय क्रिस्टोफर लॉथम सोल्स (Christopher Latham Sholes) को जाता है।

➽क्रे-1 (Cray-1) विश्व का प्रथम सुपर कम्प्यूटर है।

➽डिजिटल काम्पैक्ट डिस्क (DCD) का आविष्कार 1965 में जेम्स रसेल (James Russell) ने किया।

➽कम्प्यूटर के Standby Mode में मॉनीटर तथा हार्ड डिस्क ऑफ हो जाता है ताकि कम उर्जा खपत हो।

➽डॉ.डगलस इंजेलबार्ट (Dr. Douglas Engelbart) ने 1964 माउस का आविष्कार किया।,,

➽ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse) में माउस पैड की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि इसमें कोई घूमने वाला भाग नहीं होता।

➽Blog शब्द Weblog से बना है।

➽पॉप अप (Pop-up) वेब ब्राउजिंग के दौरान स्वयं खुलने वाला विज्ञापन का विण्डो है।

➽ई-कोर्ट (E-Court) की अवधारणा लागू करने वाला भारत का प्रथम उच्च न्यायालय दिल्ली उच्च न्यायालय है।

➽भारत में इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली पहली कम्पनी विदेश संचार निगम लि. (VDNL) हैं।

➽इंटरनेट का पहला सफल सॉफ्टवेयर मोजेक (MOSAIC)

➽एम. एस. वर्ड पेज पर चार(दाँये,बाँये,ऊपर,नीचे) मार्जिन होते है।

➽स्टार्ट बटन पर हेल्प मेनू होता है।

➽एम. एस. वर्ड में बनी फाइल का एक्सटेंशन .DOC  होता है।

➽एम. एस. वर्ड में स्पेलिंग चेक करने के लिए स्पेल चेक प्रोग्राम का प्रयोग किया जाता है।

➽टेक्स्ट को लाइन के आरम्भ में ले जाने के लिए होम बटन पर प्रेस किया जाता है।

➽कॉपी या कट टेक्स्ट और ग्राफ़िक्स क्लिप बोर्ड में सेव होते है।

➽एम. एस. वर्ड में नया पेज आरम्भ करने के लिए CTRL+एंटर को प्रेस किया जाता है।

➽एम. एस. वर्ड एक एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर का उदाहरण है।

➽एम. एस. वर्ड में लाल लाइन उस शब्द की नीचे आती है जो डिक्शनरी में नही होता है।

➽डाक्यूमेंट में कर्सर के स्थान पर डेट व टाइम को डालने के लिए डेट व टाइम बॉक्स पर क्लिक करना होता है।

➽एम. एस. वर्ड में फॉर्मेट मीनू की मदद से फॉण्ट साइज व टाइप स्पेस बदला जाता है।

➽एम. एस. वर्ड में टेक्स्ट को बोल्ड बनाने के लिए B पर क्लिक किया जाता है।

➽एम. एस. वर्ड 2007 में वर्ड आर्ट विकल्प इन्सर्ट मेनू में रहता है।

➽एम. एस. वर्ड में VISUAL बेसिक भाषा वर्ड मैक्रोज़ बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

➽एम. एस. वर्ड में CTRL +S फाइल को सेव करने के लिए प्रेस किया जाता है।

➽एम. एस. वर्ड में वर्तनी की जाँच के लिए F7 बटन को प्रेस किया जाता है।

➽बायोमेट्रिक एक इनपुट डिवाइस होती है।

➽डाटा रिडंडेंसी का मतलब डेटा का कॉपी से होता है।

➽एक्सेस टाइम  वह टाइम होता है जिससे डाटा ,स्टोरेज डिवाइस से निकाला जाता है।

POPULAR POSTS