ALWAYS REMEMBER THINKS

Motivation...#must_read

#Motivation.. 1. न मैदान छोड़ो, न इंतज़ार करो, बस चलते रहो 2. अगर आप महानता हासिल करना चाहते हो तो इज़ाजत लेना बंद करो। 3. गलतियां इस बात ...

Showing posts with label MARCH 2018. Show all posts
Showing posts with label MARCH 2018. Show all posts

Monday, 16 July 2018

मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स 11 मार्च से 20 मार्च 2018

मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स 11 मार्च से 20 मार्च 2018

 { MP Current affair in Hindi }

  1. मध्यप्रदेश को 17 मार्च को वर्ष 2015-16 के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा गया है। 
  2. नई दिल्ली में आज कृषि उन्नत मेले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न श्रेणियों के लिए यह पुरस्कार वितरित किया। मध्यप्रदेश का पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रहण किया। 
  3. मध्यप्रदेश को लगातार पाँचवीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सर्वप्रथम वर्ष 2011-12, 2012-13 और 2014-15 में मध्यप्रदेश को कुल खाद्यान्न की श्रेणी में तथा वर्ष 2013-14 और वर्ष 2015-16 में गेहूँ उत्पादन के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया। 
  4. सेन्ट्रल जोन के अंतर्गत मध्यप्रदेश के दतिया जिले को उन्नत खेती और समग्र विकास के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  5. प्रगतिशील किसानों की श्रेणी में मध्यप्रदेश के दो किसान जिला होशंगाबाद के पन्नारी गाँव की श्रीमती अरूणा जोशी को प्रति हेक्टेयर 104.60 क्विंटल और जिला नरसिंहपुर के कनवास गाँव के श्री नरेश पटेल को प्रति हेक्टेयर 99.8 क्विंटल गेहूँ उत्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया। 
  6. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मंडियों में भाव के उतार-चढ़ाव से होने वाले हानि से सुरक्षित करने के लिए खरीफ 2017 में 8 फसलों सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग, उड़द और तुअर पर भावांतर भुगतान योजना लागू की गई है। 
  7. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के घटक राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना (NFBS) के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्तियों को सहायता राशि 20 हजार रूपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी। 
  8. इस योजना में 'परिवार' शब्द में विवाहिता वयस्क की मृत्यु के मामले में पति-पत्नी, छोटे बच्चों, अविवाहित लड़कियाँ और आश्रित माता-पिता; अविवाहित वयस्क की मृत्यु के मामले में छोटे भाई-बहन या आश्रित माता-पिता को शामिल किया गया है। योजना में सहायता की पात्रता के लिये मुख्य जीविकोपार्जक की मृत्यु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम की आयु में होना जरूरी होगा। 
  9. राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चरण 11 से 13 मार्च तक चला जिसके तहत पोलियो की खुराक पिलाने के लिये 1.06 करोड़ 0-5 वर्ष के बच्चों को लक्षित किया गया है। 
  10. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में पचमढ़ी के आदिवासी ग्राम पगारा में महिलाओं से सीधा संवाद किया। राज्यपाल ने ग्राम पगारा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया । 
  11. आनंदीबेन पटेल ने सतपुडा टाईगर रिर्जव के पनारपानी में पहुंचकर बटरफ्लाई पार्क तथा वहां लगे औषधी पौधों का अवलोकन किया साथ ही पचमढी में प्राकृत रेशम केन्द्र का निरीक्षण भी किया । 
  12. मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से 31 मई तक राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन किया जायेगा। 
  13. पंजीयन कराने वाले श्रमिकों को वर्ष 2022 तक पक्के मकान, हाथ ठेला, रिक्शा चलाने वालों को ई-ठेला और ई-रिक्शा के लिए 30 हजार रूपए सब्सिडी, श्रमिक संतान की पहली कक्षा से पी.एच.डी. तक की नि:शुल्क शिक्षा और पब्लिक स्कूल के स्तर के विद्यालय, नि:शुल्क कोचिंग, गंभीर बीमारी से पीड़ित का बड़े चिकित्सालयों में उपचार, अकुशल श्रमिकों का कौशल उन्नयन, गर्भवती और प्रसूता श्रमिक महिलाओं को आर्थिक सहायता, बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार और स्वरोजगार के लिए सरकार की गारंटी पर बैंक ऋण की सुविधाएँ प्राप्त होगी। 
  14. इंदौर के शासकीय महात्मा गाँधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध महाराज यशवंत राव चिकित्सालय में स्थित बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेन्टर में उपचार आरंभ हो गया है।
  15. पहली बार 3 मार्च 2018 को जूनी इंदौर के श्री उपेन्द्र और नीमच की श्रीमती कुसुम का बोनमैरो ट्रांसप्लांट नि:शुल्क किया गया है। 
  16. पाँचवे राज्य वित्त आयोग की वेबसाइट का लोकार्पण 12 मार्च को किया गया। 
  17. राज्य शासन ने संविधान के अनुच्छेद 243 और राज्य वित्त आयोग अधिनियम-1994 के प्रावधान के अनुसार पाँचवे राज्य वित्त आयोग का गठन किया है। 
  18. राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरू हिज होलीनेस सैयदना आलीकद्र मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से भेंट की। 
  19. श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 12 मार्च को उज्जैन में विक्रम अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। 
  20. भोपाल के बगरोदा में 500 करोड़ रूपये के निवेश से कमर्शियल व्हीकल निर्माण संयंत्र का निर्माण अगले वर्ष शुरू किया जाएगा। वीई कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड  आयसर और वाल्वो समूह के संयुक्त उपक्रम है। 
  21. 18वें एशियन गेम्स के लिये भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले कबड्डी खिलाड़ी मनोज बाली ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से मुलाकात की। 
  22. शाजापुर जिले के ग्राम पोलायकला निवासी मनोज बाली ने गत वर्ष काठमांडू में आयोजित इन्विटेशनल टूर्नामेंट मे स्वर्ण पदक भारत को दिलाया। सात राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके मनोज बाली ने वर्ष 2016 में फिटरेशन कप इंदौर में कांस्य पदक जीता। 
  23. मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी की सुप्रिया जाटव ने 9वीं साइलेन्ट नाइट एशिया कप कराते चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 
  24. मलेशिया के क्वालालम्पुर में 10-11 मार्च को आयोजित इस प्रतियोगिता में सुप्रिया जाटव ने 50-55 किलोग्राम भारवर्ग की व्यक्तिगत कुमीते स्पर्धा की एशियन चैम्पियनशिप की पदक प्राप्त मलेशिया की खिलाड़ी जयन्थी कुमारन को कड़ी टक्कर देकर 7-6 अंकों से यह मुकाबला जीता और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 
  25. खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ऑनलाईन सेण्ड पोर्टल का शुभारंभ किया । इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक ऑनलाईन भुगतान कर रेत खनिज की बुकिंग कर सकेंगे। 
  26. स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में सिटीजन फीडबेक लिया गया है। 
  27. मध्यप्रदेश के 378 शहरों के कुल 6 लाख 37 हजार रहवासियों द्वारा फीडबेक में भागीदारी दर्ज कराने से प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा है। राजस्थान 6 लाख 34 हजार के फीडबेक के द्वारा द्वितीय स्थान पर रहा है। 
  28. पशु संजीवनी (इनफॉरमेशन नेटवर्क फॉर एनीमल प्रोडक्टिवटी एण्ड हेल्थ) योजना के तहत प्रदेश में दुधारू एवं प्रजनन योग्य गौ एवं भैस वंशीय पशुओं से संबंधित समस्त जानकारी संकलित की जाकर पशुओं की पहचान हेतु पशुओं के कान में यूआईडी का टैग (बिल्ला) लगाकर पंजीयन कराया जा रहा है । 
  29. विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस 15 मार्च को राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल हाट अरेरा हिल्स में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य नागरिक उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री ओम प्रकाश धुर्वें ने किया। 
  30. मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी की प्रेसीडेंट श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी श्री राजीव नयन तिवारी को पद से हटा दिया है। 
  31. राजभवन की नियंत्रक हाउस होल्ड सुश्री लता शरणागत को अस्थाई रूप से आगमी आदेश तक मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
  32. केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 मार्च होशंगाबाद जिले में नर्मदा एवं तवा नदी के संगम स्थल बांद्राभान में पंचम नदी महोत्सव का शुभारंभ किया। 
  33. विमान के हाईजैक होने की स्थिति से निपटने के लिये आज 'एण्‍टी हाईजैकिंग मॉक एक्सरसाईज' का अभ्यास भोपाल में किया गया। 
  34. राजाभोज विमानतल पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, अन्य संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेन्सियों की तैयारी और आपसी समन्वय के जरिये इसको नियंत्रित किया गया। 
  35. यह अभ्यास साल में एक बार ब्यूरो ऑफ सिविल-एवियेशन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाता है। 
  36. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात पार्श्व गायक श्री अभिजीत भट्टाचार्य को इस बार के विक्रमादित्य अलंकरण से विभूषित किया। 
  37. महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन 18 मार्च को भोपाल में आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह ने किया। 
  38. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में व्ही.आई.पी.रोड पर बड़ी झील के किनारे राजाभोज व्यू प्वाईंट का लोकार्पण किया। 
  39. चेटी चंड का त्योहार भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। 
  40. रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना को 1605.867 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित कर 750 मेगावाट की तीन यूनिट 250-250 में विभक्त किया गया है। यह परियोजना देश की प्रथम एवं एकमात्र सौर ऊर्जा परियोजना है, 
  41. उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हाल मे ही रीवा जिले के गुढ़ में निर्माणाधीन विश्वस्तरीय रीवा अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। 
  42. महाकवि कालिदास वर्णित एवं अष्टमूर्ति श्री पशुपति नाथ महादेव के ऐतिहासिक नगर में मंदसौर में 'कालिदास प्रसंग'' कालिदास संस्कृत अकादमी  द्वारा 23 एवं 24 मार्च को आयोजित किया जाएगा ।

Wednesday, 11 July 2018

मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स 21 मार्च से 31 मार्च 2018

मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स 21 मार्च से 31 मार्च 2018 

{ MP Current affair in Hindi }

  1. हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल मध्यप्रदेश से जुड़ी अलग-अलग क्षेत्रों में फैली प्रतिभाओं को एकजुट करने का उपक्रम है। 
  2. हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से काउंसल जनरल ऑफ इजराईल श्री याकोव फिन्केलस्टीन ने आज सौजन्य भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इजराईल आने और 20वीं अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एग्रीटेक 2018 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। 
  3. मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राधेलाल बघेल को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा प्रदान किया है। 
  4. मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निरंतर श्रृंखला के अंतर्गत सृजन-संवाद में 24 मार्च को भोपाल में आयोजित किया गया । 
  5. मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. उमेश कुमार सिंह हैं। 
  6. मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के संयोजन में 25 मार्च भोपाल में 'चिलमन मुशायरा' शायरात का आयोजन किया गया। 
  7. ग्वालियर स्थित कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)-प्रथम में महालेखाकार के पद पर श्री रवीन्द्र पत्तार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 
  8. 15 मार्च 2018 को एपेडा द्वारा बासमती जी.आई. के संबंध में दिये गये तथ्यों के आधार पर जी.आई. रजिस्ट्री द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मध्यप्रदेश में बोये गये धान से उत्पन्न चावल बासमती नहीं कहलायेगा। 
  9. बिजली की बचत के लिये 24 मार्च को अर्थ ऑवर-डे पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मोमबत्ती की रोशनी में अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री निवास पर रात्रि 8.30 से 9.30 बजे तक बिजली बंद रखी गई। 
  10. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह ने बताया है कि प्रदेश में वर्ष 2025 तक टी.बी. उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल, 2018 से प्रदेश में टी.बी. के मरीजों को उपचार से निदान तक प्रति माह 500 रुपये की राशि पोषण-आहार के लिये दी जायेगी। 
  11. प्रदेश में वर्ष 2011 से मल्टी ड्रग रेजीस्टेंट (एमडीआर), डॉट प्लस उपचार योजना सम्पूर्ण प्रदेश में क्षय रोगियों के निदान एवं उपचार के लिये लागू है। इसमें भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में आधुनिक लैब (सी एण्ड डीएसटी) और 51 जिलों में सीबीएनएएटी मशीनें स्थापित कर क्षय रोगियों का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। 
  12. प्रदेश के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) और 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) के लिये काया-कल्प अवार्ड 2017-18 घोषित किये हैं। 
  13. काया-कल्प अभियान के 6 विधाओं के 250 बिन्दुओं पर सुधार कार्य कर मरीज को अच्छा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाया जाता है।
  14.  इनमें मुख्य रूप से भवन का रख-रखाव, संक्रमण नियंत्रण, सहायक सेवाएँ, अपशिष्ट निष्पादन, मूलभूत सुविधाएँ, बैठक व्यवस्था, शौचालय आदि शामिल हैं। इससे अस्पतालों में इन्फेक्शन पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। 
  15. राज्य शासन द्वारा श्री जगदीश उपासने को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल का कुलपति नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल 4 वर्ष का रहेगा। 
  16. पुरातत्व आयुक्त श्री अनुपम राजन ने भोपाल राज्य संग्रहालय, में 'मध्यप्रदेश की पुरातात्विक धरोहर'' विषय पर आयोजित आठ दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। 
  17. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की जन्म स्थली नीमच में 28 मार्च को रंगरूट प्रशिक्षण केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में एक हजार दो सौ ग्यारह नव आरिक्षयों की दीक्षांत परेड एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। 
  18. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक श्री राजीवराय भट्टनागर हैं। 
  19. मध्यप्रदेश राज्य गवर्मेंट-ई-मार्केट (GEM) पोर्टल के उपयोग में देश में प्रथम स्थान पर है। 
  20. हाल ही मे भिंड जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप शर्मा के आकस्मिक निधन हो गया। 
  21. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 मार्च को मुख्यमंत्री निवास में गोकुल महोत्सव का शुभारंभ किया। 
  22. उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हाल ही में सतना जिले के रामपुर बघेलान में नव-निर्मित कृषि उपज उप-मण्डी भवन का लोर्कापण किया 
  23. सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने 'मध्यप्रदेश कड़कनाथ एप'' का लोकार्पण किया। 
  24. कड़कनाथ प्रजाति का मुर्गा अन्य प्रजातियों के मुर्गों से बेहतर होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक और फेट की मात्रा न के बराबर पायी जाती है। उन्होंने बताया कि विटामिन-बी-1, बी-2, बी-6, बी-12, सी, ई, नियासिन, केल्शियम, फास्फोरस और हीमोग्लोबिन से भरपूर होता है। 
  25. यह अन्य मुर्गों की तुलना में लाभकारी है। इसका रक्त, हड्डियाँ और सम्पूर्ण शरीर काला होता है। यह दुनिया में केवल मध्यप्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर में पाया जाता है। 
  26. वंदेमातरम् गायन प्रदेश मे प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर होता है। 
  27. स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 'स्वच्छता से सिद्धी' पखवाड़ा पूरे प्रदेश में एक से 15 अप्रैल 2018 तक मनाया जायेगा। इसमें सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं में सफाई अभियान चलाया जायेगा। 
  28. मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना में पंजीबद्ध सभी श्रमिकों को वर्ष 2022 तक पक्के मकान बनवा कर दिये जायेंगे। श्री चौहान ने समारोह में 10 हजार 313 भू-अधिकार पट्टे, 1856 दखलरहित भू-अधिकार-पत्र तथा बंगला बगीचा के 200 रहवासियों को मालिकाना हक के पट्टे वितरित किये। 
  29. रीवा जिले को इण्डिया टुडे के सर्वे के आधार पर प्रदेश में समग्र विकास की श्रेणी में प्रगतिशील जिले का पुरस्कार प्रदान किया गया। 
  30. राज्य सरकार के शासकीय कर्मचारियों की सेवा-निवृत्ति आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्णय किया है। 30 मार्च से शासकीय कर्मचारियों की सेवा-निवृत्ति आयु सीमा में 2 वर्ष की वृद्धि करने की घोषणा की गयी है। 
  31. प्रदेश के समग्र औद्योगिक विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पिछले वर्ष हुए एमएसएमई सम्मेलन में म.प्र.एमएसएमई विकास नीति 2017 जारी की गई थी। यह विकास नीति प्रदेश में एक अप्रैल, 2018 से लागू की जा रही है। 
  32. मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नया प्रयोग किया जा रहा है। अब कान्सनट्रेटेड सोलर थर्मल (सीएसटी) तकनीक से सौर ऊर्जा का उत्पादन कर उद्योगों में उपयोग सुनिश्चित किया जायेगा। इंदौर, भोपाल, जबलपुर तथा ग्वालियर औद्योगिक क्लस्टर में इस तकनीक का उपयोग किये जाने का निर्णय लिया गया है। 
  33. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 30 नगरीय क्षेत्रों में 43 नवीन तहसीलों के गठन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।

'मुख्यमंत्री कल्याणी सहायता योजना'  : 

  • मंत्रि-परिषद ने प्रदेश की विधवाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ देने के लिए शासकीय शब्दावली में 'विधवा' की जगह 'कल्याणी' कहे जाने का निर्णय लिया। 
  • इसी के साथ कल्याणी विवाह को प्रोत्साहित करने तथा प्रदेश की सभी विधवाओं की आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन देने की 'मुख्यमंत्री कल्याणी सहायता योजना' शुरू करने को मंजूरी दी। 
  • कल्याणी विवाह प्रोत्साहन के लिए दो लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 
  • कल्याणी की आर्थिक सुरक्षा के लिए 18 से 79 वर्ष तक प्रति माह 300 रूपये तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र होने पर प्रति माह 500 रूपये पेंशन देने की स्वीकृति भी दी गई।

मल-जल निकासी योजना : 

मंत्रि-परिषद द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत भोपाल शहर की भोज वेटलैण्ड परियोजना, टी.टी.नगर एवं हबीबगंज सीवेज परियोजना, बड़े एवं छोटे तालाब को प्रदूषण मुक्त करने की योजना, राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत पंचशील नाला प्रदूषण निवारण योजना, शिवपुरी नगर आदि की सीवरेज योजना एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि के विभाग द्वारा संचालन/संधारण के लिए वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक निरंतर संचालन के लिये कुल 39 करोड़ 65 लाख रूपये का अनुमोदन दिया गया। 

हिरन मध्यम सिंचाई परियोजना : 


मंत्रि-परिषद ने हिरन मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए भू-अर्जन अधिनियम 2013 के अनुसार भू-अर्जन एवं पुनर्व्यवस्थापन के लिए परियोजना प्रतिवेदन अनुसार अनुमानित व्यय के अतिरिक्त डूब क्षेत्र के कृषकों को परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाली भूमि और उस पर स्थित परिसंपत्तियों के क्रय/अर्जन के लिए विशेष पैकेज का लाभ देने का निर्णय लिया। इस निर्णय से परियोजना में भू-अर्जन पर 4 करोड़ 52 लाख के स्थान पर 11 करोड़ 16 लाख की राशि व्यय की जाएगी।

मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स 1 मार्च से 10 मार्च 2018

मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स 1 मार्च से 10 मार्च 2018

  1. अंतराष्ट्रीय एथेलेटिक सिंथेटिक ट्रेक का शुभारंभ भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने किया। 
  2. विश्व वन्य प्राणी दिवस 3 मार्च के अवसर पर भोपाल के वन विहार में आज वृहदकार बिल्लियों (शेर, चीता, बाघ आदि) के संरक्षण के संबंध में 'वॉक इन वर्कशॉप' जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया 
  3. अशोकनगर जिले की तहसील पिपरई के ग्राम ढोढिया एवं गुन्‍हेरू में हितग्राही सम्‍मेलन का आयोजन हुआ। 
  4. फरवरी-2018 में ओला-वृष्टि से 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पर सिंचित फसल के लिये 30 हजार रुपये तथा वर्षा आधारित फसल के लिये 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के मान से अनुदान सहायता राशि दी जायेगी। अभी यह राशि क्रमश: 15 हजार और 8 हजार रुपये है। 
  5. भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 8,9 एवं 10 फरवरी को वन्य प्राणी संख्या आंकलन गणना वर्ष 2018 सम्पन्न की गई। गणना में 1575 से अधिक वन्य प्राणी पाए गये। इनमें स्वतंत्र विचरण करने वाले लगभग 1282, केप्टिव वन्य प्राणी 261 और रेस्क्यू सेंटर में 32 वन्य प्राणी पाए गये। 
  6. राज्य सरकार ने मनरेगा योजना में कराये गए कार्यों की मॉनिटरिंग सेटलाइट के माध्यम से करवाने का फैसला किया है। 
  7. मनरेगा के तहत इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) की 'भुवन' मोबाइल एप्प के माध्यम से जियोटेग फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। 
  8. 1 अप्रैल से ‘‘एम- शिक्षा मित्र मोबाईल एप‘‘ के माध्यम से कर्मचारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज की जाएगी। साथ ही बच्चों की उपस्थिति के आधार पर मध्यान्ह भोजन की भी ऑनलाईन मॉनीटरिंग होगी। 
  9. 8 मार्च को भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मान, सुरक्षा, स्वरक्षा महिला सम्मेलन आयोजित किया गया । 
  10. सतना जिला चिकित्सालय नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स स्टेन्डर्ड (NQAS) सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला मध्यप्रदेश का पहला चिकित्सालय बन गया है। 
  11. एन क्यू ए एस अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्टिफाइड स्टेडर्ड है, जिसके तहत भारत सरकार द्वारा राज्य की स्वास्थ्य संस्थाओ के लिये मानक बनाये गये हैं। 
  12. इससे अस्पताल को प्रति वर्ष 40 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि केन्द्र शासन से प्रति वर्ष मिलेगी। 
  13. सिंधी साहित्य अकादमी, भोपाल द्वारा सिंधी महिला कवयित्री सम्मेलन 11 मार्च को रवीन्द्र भवन में आयोजित होगा। 
  14. वर्तमान में सिंधी साहित्य अकादमी, भोपाल के  निदेशक राजेन्द्र प्रेमचन्दानी 'कमल' हैं। 
  15. मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के संयोजन में राजा भर्तृहरि व्याख्यान 12 मार्च को शाम कालिदास अकादमी, उज्जैन में आयोजित होगा।

POPULAR POSTS