ALWAYS REMEMBER THINKS

Motivation...#must_read

#Motivation.. 1. न मैदान छोड़ो, न इंतज़ार करो, बस चलते रहो 2. अगर आप महानता हासिल करना चाहते हो तो इज़ाजत लेना बंद करो। 3. गलतियां इस बात ...

Showing posts with label SET 1. Show all posts
Showing posts with label SET 1. Show all posts

Wednesday, 14 February 2018

मानवाधिकार |Human Rights in hindi SET 1

मानव अधिकार संरक्षण के लिए  मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 ( Rights Protection Act 1993) लागु किया हैं | इस अधिनियम में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग[NHRC],राज्य मानव अधिकार आयोग [SHRC] एंव मानवाधिकार न्यायालय संबंधित विषयों को समाविष्ट करने के लिए यह अधिनियम  हैं | MP PSC (मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग )परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए इस पोस्ट को पब्लिश किया गया है | इस लेख को तैयार करने में पूर्ण सावधानी रखी गई है फिर भी किसी प्रकार की त्रुटिया होने पर  रीडर हमें कमेंट या ईमेल द्वारा अवश्य सूचित  करे | इसकी PDF फाइल  या eBook  शीघ्र पब्लिश की जायेगी |

1. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम[HRPA] , 1993 कब प्रवृत/लागु हुआ है ?
Answers:– 28 सितम्बर, 1993
2. मानव अधिकार संरक्षण_ अधिनियम, 1993 में संशोधन किस वर्ष किया गया था ?
Answers:- वर्ष 2006 (Note:- 2006 के अधिनियम संख्याक 43 की धारा )
3.  मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अतंर्गत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना सरकार द्वारा कब की गई थी ?
– 12 अक्टूबर, 1993
4 .मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 [HRPA] को कब अधिनियमित किया गया था ?
– 8 जनवरी 1994
5. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम,1993 में कुल कितने अध्याय एवं धाराए है?
– 8 अध्याय एवं 43 धाराए
6. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम,1993 का विस्तार है ?
– सम्पूर्ण भारत में
नोटः- जम्मू एवं कश्मीर राज्य सूची में आने वाले विषयों को छोड़कर संपूर्ण भारत में

7. मानव अधिकार संरक्षण_अधिनियम, 1993 में मानव अधिकार आयोग के कृत्य /कार्यो का उल्लेख किस धारा में किया गया हैं ?
– धारा-12
 8. मानव अधिकार आयोग शिकायतों की जॉच करते समय सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत सिविल न्यायालय की शक्तियां रखेगा किस धारा में इसका उल्लेख हैं ?
– धारा-13 [जॉंच से संबंधित शक्तियां]

9. मानव अधिकार संरक्षण_अधिनियम,1993 के अंतर्गत मानव अधिकार आयोग, जॉच से संबंधित अन्वेषण कराने के प्रयोजन के लिए भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी अधिकारी या अन्वेषण एजेन्सी की सेवा लेगा ?
-धारा-14 अन्वेषण
10. मानव अधिकारों के उल्लंघन अपराध संबंधित विवादों को त्वरित निपटाने के लिए मानव अधिकार न्यायालय का गठन मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की किस धारा के अंतर्गत किया जा सकता है ?
 – धारा 30

मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम,1993 | Human Rights Protection Act 1993  MP PSC


पोस्ट पसंद आने पर अपने मित्रों से जरुर शेयर एवं लाइक करे | 

POPULAR POSTS